Header Ads Widget

संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान एवं संगीत महोत्सव का आयोजन





ज्ञात हो कि सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी कला केन्द्र, पटना द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से दिनांक 18 मई से 19 मई 2025 तक 2 दिवसीय "संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान एवं संगीत महोत्सव का आयोजन प्रेमचंद रंगशाला, पटना में सायं 5.30 से किया जा रहा है।




आज महोत्सव का उद्घाटन श्रीमती सोनी श्रीवास्तव, माननीय न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय, पद्मश्री अशोक कुमार बिस्वास, टिकुली कला विशेषज्ञ, श्रीमती रजनी सिन्हा, वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 43, संस्था के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, तथा सचिव श्री विजय कुमार मिश्रा ने किया। श्रीमती सोमा चक्रवर्ती ने कार्यक्रम की उद्घोषणा की। इस वर्ष 2025 का संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान भागलपुर के पंडित गोकुल प्रसाद मिश्र (तबला वादन) तथा वैशाली के गुरु शिलानाथ सिंह (शास्त्रीय गायन) को प्रदान किया गया।




आज दिनांक 18 मई, 2024 को त्रिवेणी कला केन्द्र, पटना के कलाकारों द्वारा शारदा वंदना की प्रस्तुति की गयी। इसके बाद शुभाश्री मिश्रा एवं दल द्वारा शिव स्तुति तथा सर्वश्रेष्ठ मिश्रा, नयी दिल्ली द्वारा शास्त्रीय गायन की भावभीनी प्रस्तुति की गयी। अंत में मानसी बहरा द्वारा ओडीसी नृत्य की प्रस्तुति की गयी। तबला पर श्री शांतनु रॉय तथा योगेश्वर मिश्रा तथा हारमोनियम पर संतोष कुमार सांगत दे रहे थे।




कल अनुदीप डे द्वारा गायन, रुम्पा डे के दल द्वारा गणेश वंदना एवं तराना, तथा राम चन्द्र द्वारा भरतनाट्यम नृत्य का प्रदर्शन किया जायेगा।



विजय कुमार मिश्रा
सचिव