Header Ads Widget

केंद्र सरकार के नीतियों के विरोध में और संविधान के मूल भावनाओं की रक्षा के लिए रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा संविधान बचाओ न्याय पद यात्रा का आयोजन किया गया।




केंद्र सरकार के नीतियों के विरोध में और संविधान के मूल भावनाओं की रक्षा के लिए रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा संविधान बचाओ न्याय पद यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत रोहतास जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम से गांधी स्मारक होते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहा तक किया गया, जिसका अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री अमरेंद्र कुमार पांडे ने किया। 





इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां झंडा एवं संविधान एवं लोकतंत्र में के पक्ष में नारे के लगाए गए जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है यह यात्रा आमजन मानस को जागरूक करने के लिए किया गया है साथ ही जिला अध्यक्ष ने कहा की संविधान इस देश का आत्मा है और जब संविधान पर कोई चोट करने का काम करेगा तो कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ मुखर होकर प्रदर्शन करने का काम करेगी।




बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम जी और कृष्णा हलावरु के निर्देश पर बिहार में संविधान बचाने यात्रा का आयोजन किया गया है। हम लोग देश के गरीब किसान मजदूर की पिछड़ा आदिवासी दलित के हक की सभी लोग साथ मिलकर लड़ेंगे और जो समाज में नफरत का बीज बोया जा रहा है उसको हम सब लोग मिलकर खत्म करेंगे और एक गंगा जमुनी की तहजीब जो भारत की संस्कृति रही है और भाईचारा वाला एक समाज का निर्माण करेंगे। 




आज देश में गरीबों का आवास सुनने वाला कोई नहीं है सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है जिसको हम लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यात्रा में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए और संविधान बचाओ के नारे के साथ सरकार की नीतियों का विरोध करने का काम किया जो भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जो जवाबी कार्रवाई किया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेताओं ने भारतीय सेना के सम्मान में भी नारा लगाया उनका हौसला बढ़ाने का काम किया और कहा कि हम लोग भारतीय सेना के हमेशा साथ है और आगे भी रहेंगे। 




इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद की मुख्य रूप से उपस्थित रहे और इस संविधान बचाओ यात्रा में संविधान बचाने की लड़ाई कांग्रेस जो कांग्रेस पार्टी लड़ रही है उसमें शामिल कार्यकर्ताओं मोहम्मद शाहिद ने मनोबल बढ़ाने का काम किया। 




इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला कोर्डिनेटर पंकज पासवान जी राजेश्वर कुशवाहा तौफीक अहमद मकरानी विवेक कुमार रिंकू देवी मनीष चौबे युवा कांग्रेस के कॉर्डिनेटरअजीत तिवारी मंगल राम पतंजलि मिश्रा जौहर अली टुन्नू जी मनोज कुमार सिंह श्वेता देवी प्रीतम राज बंटी पंकज कुमार हीराराम मानस रंजन सुमंत कुमार नवल किशोर अली हुसैन डॉक्टर जावेद अख्तर सोनू पासवान जयप्रकाश पांडेय शमी अहमद अखिलेश त्रिपाठी लल्लू दुबे इंजीनियर सुखदेव राम रूपेश चौबे दीपक शुक्ला राधा प्रसाद सिंह तेजपत्ति राम श्री भगवान सिंह धनंजय सिंह राजाराम पासवान अरविंद सिंह विमलेश तिवारी सुरेंद्र दुबे जोखन बिंद लोकेश तिवारी आशा देवी मनोज सिंह इंद्रजीत कुशवाहा ज्ञानचंद ओझा श्रीनिवास राम रोहित पासवान रंजीत राम सुनील पटेल सूर्यकांत कुमार विशाल मल्होत्रा गोपाल चंद्रवंशी बैजनाथ चौबे संजय मेहता राकेश त्रिपाठी चंद्रमा पांडे सतीश कुमार पांडे रामनारायण राम मुन्ना भारती आलोक मेहता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुआ।