Header Ads Widget

बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन



  • बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन
  • सड़क से लेकर सदन तक व्याप्त आराजकता के जिम्मेदार मुख्यमंत्री इस्तीफा दे - पप्पू  

मुंगेर। राज्य एवं जिले में व्याप्त आराजकता सहित आमजन की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पर आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया और जनहित में नितीश कुमार से इस्तीफे की मांग की। सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में सैकड़ो सपाई मुंगेर रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर से जुलूस निकाल जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों पर नारा लगाते हुए आयुक्त कार्यालय पहुंचा और आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया । इस दौरान सपाई बिहार में व्याप्त आराजकता के जिम्मेदार मुख्यमंत्री इस्तीफा दो बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करो जन आकांक्षाओं की उपेक्षा करने वाले जिला पदाधिकारी का तबादला करो संप्रदायिक एवं जातिय उन्माद पर रोक लगाओ जमालपुर को अनुमंडल का दर्जा दो आदि नारे लगा रहे थे। 

इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने‌ शासन प्रशासन के कार्यप्रणाली पर बिफरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्य प्रणाली सदन के अंदर और बाहर पूर्णतः राष्ट्र राज्य समाज और महिला विरोधी है नितीश कुमार के अनियंत्रित मानसिकता के कारण आम आदमी भय के साये में जी रहा है प्रशासनिक व पुलिसया जुल्म परवान पर है आम जन के साधारण से साधारण कार्यों के निष्पादन करने की हैसियत किसी अधिकारी में नहीं है समाहरणालय से लेकर प्रखंड व अंचल कार्यालय तक लूट की छूट है और सुशासन का नारा देने वाले मुख्यमंत्री सत्तामद में धृतराष्ट्र बन बैठे है, ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। 

वही पार्टी के प्रधान महासचिव मनोज कुमार मधुकर एवं लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा ने कहा कि जिले की स्थिति बद से बदतर हो गई है जिले में स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा वासगित पर्चा दलित बस्ती में सड़क निर्माण के सवाल पर जिला प्रशासन तमाशाई बना है और शासन प्रशासन के लोग थोथडी दलिले दे रहे हैं समाजवादी पार्टी ऐसे कुकृत्यों का जवाब देने के लिए तैयार है। 

प्रदर्शन के उपरांत पार्टी का एक शिष्ट मंडल आयुक्त से मिल 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा जो राष्ट्रपति के नाम था जिसमें बिहार में राष्ट्रपति शासन, संप्रदायिक एवं जातिय उन्माद पर रोक,जिला पदाधिकारी का तबादला ,शराब व नशीले पदार्थ के अवैध कारोबार पर रोक, धरहरा प्रखंड के वीडियो द्वारा आवास सर्वे के नाम पर वसूली ,भूमिहीनों को वासगीत पर्चा जमालपुर को अनुमंडल का दर्जा देने जमालपुर प्रखंड अंतर्गत दलित बस्ती तक रोड बनाने सहित कई मांगे शामिल थी। 

प्रर्दशन में पार्टी के उपाध्यक्ष रामनाथ राय महासचिव अशोक भारत मिथिलेश यादव जिला मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति वरिष्ठ नेता सुरेश यादव मुंगेर नगर अध्यक्ष मो आजम सदर प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर मंडल जमालपुर नगर अध्यक्ष अमर शक्ति धरहरा प्रखंड अध्यक्ष नीरज यादव गोपाल वर्मा बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र यादव छडपन मंडल डबल्यू यादव अशोक शर्मा संजय यादव डॉ सुधीर गुप्ता सुनिल साह मनीष यादव चन्दन साहू मथुरी यादव रामानंद यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।



                  ख़बर से संबंधित वीडियो देखें 👆🏼