फ़ाइल फ़ोटो
गया जिला के परैया प्रखंड स्थित दखनेर में भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 2 से 8 फरवरी तक विश्वविख्यात कथावाचिका जया किशोरी के प्रवचन कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन बुधवार को हुआ। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों भगवत प्रेमियों ने भाग लिया। सात दिवसीय आयोजन की सफलता को लेकर सभी ने रणनीति बनाई। आयोजनकर्ता ग्रामीणों ने दूसरे गांव से आये ग्रामीणों से बिंदुवार चर्चा की। जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी शामिल होंगी।
यज्ञ आयोजक प्रिंस कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी को गया पहुंचेंगी। उनके कथा को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। छह हजार वर्गफीट में मंच बनाया जा रहा है। वहीं कथा सुनने वाले श्रधालुओं के चौवन हजार वर्गफीट में पंडाल लगाया जा रहा हैं।
जया किशोरी कथा के व्यवस्थापक रोहित कुमार ने बताया कि एक फरवरी को जलभरी से शुरू यज्ञ में 551 कलश की व्यवस्था की गई है। जलभरी सुबह दस बजे लक्ष्मण बिगहा से स्वामी धरणीधर महाविद्यालय, जमालपुर व परैया मुख्य बाजार होते हुए यज्ञ स्थल पर आयेगी। तीन जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यज्ञ, प्रवचन, पार्किंग सहित सभी स्थल में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जायेगी। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा प्रवचन के पहले दिन मंच उद्घाटन में आयेंगे। आये हुए श्रधालुओ के लिए सुबह शाम भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
बैठक की अध्यक्षता दिलीप कुमार मिश्रा ने की, जिसमें हम सैक्युलर के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल शर्मा, विनोद सिंह, चन्द्रशेखर शर्मा, अर्जुन सिंह, महेश शर्मा, लखन सिंह, देवनंदन शर्मा, राजकिशोर पांडेय, पवन गुप्ता, दिपु भदानी, रामाशीष सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय गुप्ता आदि शामिल हुए।