पटना: विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पदद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित श्रीसीताराम विवाह महोत्सव बारात यात्रा 26 नवंबर 2024 को अयोध्या धाम से प्रस्थान करेगी और 9 दिसंबर 2024 को जनकपुर धाम (नेपाल) पहुंचेगी। इस यात्रा में चार रथों पर भगवान श्रीराम, उनके भाई, लगभग 200 साधु-संत, और अन्य बाराती सम्मिलित होंगे।
यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम
27 नवंबर 2024 (बक्सर) :
- शाम 4:00 बजे : बक्सर गोलंबर पर बारात यात्रा का स्वागत ।
- रात्रि विश्राम: नई बाजार, बक्सर (मामा जी का आश्रम) ।
28 नवंबर 2024 (आरा-बिहटा - पटना ):
- सुबह 8:30 बजे: मामा जी के आश्रम से प्रस्थान |
- सुबह 10:00 बजे : ब्रह्मपुर चौरास्ता में स्वागत।
- सुबह 11:00 बजे : चंदवा, आरा में स्वागत ।
- दोपहर 12:00 बजे: मोलाबाग, आरा (भोजन) ।
- दोपहर 1:00 बजे: रमना मैदान, आरा में स्वागत ।
- दोपहर 2:00 बजे: कोइलवर, आरा में स्वागत ।
- दोपहर 3:00 बजे: बिहटा में स्वागत ।
- शाम 4:00 बजे: दानापुर जंक्शन के पास स्वागत |
- शाम 5:00 बजे: पंचमुखी हनुमान मंदिर, राजवंशी नगर, पटना में स्वागत ।
- शाम 6:30 बजे: लव-कुश उत्सव हॉल (सुनील तिवारी जी का आवास), हरनीचक, पटना में भव्य स्वागत, रात्रिभोजन और विश्राम।
29 नवंबर 2024 (पटना - सोनपुर)
- सुबह 8:30 बजे: यात्रा का प्रस्थान।
- सुबह 9:00 बजे: आर. ब्लॉक, पटना में स्वागत व अटल पथ-दीघा ब्रिज होते हुए सोनपुर (उत्तर बिहार) को प्रस्थान करेगी।
स्वागत समिति की घोषणा करते हुए उन्होने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक: श्री गंगा प्रसाद (पूर्व राज्यपाल) संरक्षक: पद्मश्री डॉ. आर.एन. सिंह व श्री विजय कुमार किशोरपुरिया, कार्यक्रम के संयोजक : श्रीसु नील तिवारी स्वागताध्यक्ष : श्री नारायण शाह उपाध्यक्ष : डॉ. सर्वदेव प्रसाद गुप्त, श्री कोमल राम (पूर्व न्यायधीश), श्रीमती सुषमा अग्रवाल, डॉ. उत्तम पाठक कार्यक्रम मंत्री: श्री तारकेश्वर उपाध्याय सहमंत्री: श्री राजेश वल्लभ, श्री दिलीप जी जी होगें, साथ ही दर्जनों सहयोगी संगठन जैसे अजेय रामदूत फाउंडेशन, आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट, पतंजलि, दिनकर सेवा समिति, CAT, AIJGF और अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं इस आयोजन में भागीदारी कर रही हैं।
डॉ. सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस पवित्र यात्रा में सहभागिता कर इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने बताया कि यह यात्रा दक्षिण बिहार के बक्सर, आरा और पटना होते हुए उत्तर बिहार के सोनपुर पहुंचेगी।
प्रेसवार्ता में डा. सर्वदेव प्रसाद गुप्त, नारायण साह, गौरव अग्रवाल, तारकेश्वर उपाध्याय, चितरंजन कुमार सहित कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे।