Header Ads Widget

महाप्रबन्धक श्री उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने 08 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार



  • महाप्रबन्धक श्री उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने 08 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार
  • श्री कमल चन्द्र यादव, ट्रैक मेन्टेनर-IV बने माह सितम्बर, 2024 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

दिनांक 15.10.2024 को सितम्बर माह के लिए महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री उपेन्द्र चन्द्र जोशी, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री जे.सी.एस. बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झाँसी , आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 8 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक महोदय के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. श्री आलोक कुमार, लोको पायलट/प्रयागराज, प्रयागराज मण्डल 2. श्री पंकज कुमार, सहायक लोको पायलट/प्रयागराज, प्रयागराज मण्डल 3. श्री विजय बहादुर यादव, लोको पायलट/प्रयागराज, प्रयागराज मण्डल 4. श्री अनुभव मोहन सिंह, सहायक लोको पायलट/प्रयागराज, प्रयागराज मण्डल 5. श्री सूर्य प्रकाश, ट्रेन मैनेजर/जीएमसी/प्रयागराज मण्डल 6. श्री इमरान अंसारी, प्वाइण्टसमैन/बबीना/झाँसी मण्डल 7. श्री कप्तान सिंह, ट्रैक मेन्टेनर/घासी नगर/ आगरा मण्डल 8. श्री कमल चन्द्र यादव, ट्रैक मेन्टेनर/मेजा रोड/प्रयागराज मण्डल शामिल हैं।




श्री कमल चन्द्र यादव, ट्रैक मेन्टेनर/मेजा रोड/प्रयागराज मण्डल को *सितम्बर, 2024 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी* के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

श्री कमल चन्द्र यादव, ट्रैक मेन्टेनर-IV/मेजा रोड/प्रयागराज मण्डल ने दिनांक 26.08.24 को कीमैन के रूप में गैंग नं. 17 में कार्य करते हुए 11:55 बजे भीरपुर यार्ड-करछना अप लाइन के मध्य किमी सं. 799/01-03 पर एक रेल फ्रैक्चर देखा एवं तुरंत लाल झंडी लेकर दौड़ते हुए, आती हुई ट्रेन संख्या 12505 (कामख्या-आनंद विहार टर्मिनल ) को रूकवाया। 

इस प्रकार इनकी सजगता एवं सतर्कता से एक संभावित दुर्घटना को रोका गया।
  


   *General Manager awarded 08 railway staff of NCR for extraordinary commitment towards safety*
*Shri Kamal Chandra Yadav, Track Maintainer-IV conferred with “Employee of the Month Award" for the month of August, 2024*
On 15.10.2024, General Manager, North Central Railway, Shri Upendra Chandra Joshi conferred awards to staff for their alertness and contribution towards safety in train operations in the presence of PHODs of North Central Railway. 08 Railway staffs were conferred with Safety awards by the General Manager on the occasion.

The awarded employees include 1. Shri Alok Kumar, Loco Pilot/Prayagraj, Prayagraj Division 2. Shri Pankaj Kumar, Assistant Loco Pilot/Prayagraj, Prayagraj Division 3. Shri Vijay Bahadur Yadav, Loco Pilot/Prayagraj, Prayagraj Division 4. Shri Anubhav Mohan Singh, Assistant Loco Pilot/Prayagraj, Prayagraj Division 5. Shri Surya Prakash, Train Manager/GMC/Prayagraj Division 6. Shri Imran Ansari, Pointsman/Babina/Jhansi Division 7. Shri Kaptan Singh, Track Maintainer/Ghasi Nagar/Agra Division 8. Shri Kamal Chandra Yadav, Track Maintainer/Meja Road/Prayagraj Division.

Shri Kamal Chandra Yadav, Track Maintainer/Meja Road/Prayagraj Division conferred with the *Employee of the Month Award* for September, 2024.

Shri Kamal Chandra Yadav, Track Maintainer-IV/Meja Road/Prayagraj Division, while working as keyman in Gang No. 17 on 26.08.24, noticed a rail fracture at Km. No. 799/01-03 between Bheerpur Yard-Karchana Up line at 11:55 AM and immediately rushed with a red flag to stop the approaching train No. 12505 (Kamakhya-Anand Vihar Terminal).
Thus, due to his alertness and vigil, a possible accident was averted.