मैं दो साल से बिहार में पदयात्रा कर रहा हूं, लेकिन तरारी से ज्यादा पिछड़ा इलाका कोई नहीं है - प्रशांत किशोर



  • बिहार विधानसभा उप- चुनाव: प्रशांत किशोर ने तरारी में लालू-नीतीश पर साधा निशाना, बोले- इनके राज में ज्ञान की धरती कहलाने वाला बिहार आज मजदूरों की धरती बन गया है
  • मैं दो साल से बिहार में पदयात्रा कर रहा हूं, लेकिन तरारी से ज्यादा पिछड़ा इलाका कोई नहीं है।

भोजपुर। जन सुराज के सूत्रधार और पार्टी के स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर ने आज तरारी विधानसभा की सहार, तरारी और पिरो प्रखंड की बरूही, गुलजारपुर, कोलो डिहरी, बिहटा, करथ, नोनार आदि पंचायतों में पहुंचे और जन सुराज की प्रत्याशी श्रीमती किरण सिंह के समर्थन में जनता को संबोधित किया। जन सुराज की जनसभाओं में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।




प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है, इसे ज्ञान की धरती कहा जाता था। लेकिन पिछले 35 सालों में लालू जी के जंगल राज और अब नीतीश कुमार के अफसर राज का नतीजा है कि आज बिहार मजदूरों की धरती बन गया है। बिहार के लोग कहते हैं कि *एक बिहारी सौ पर भारी लेकिन आज वही मजबूत बिहारी मजदूर बन गया है*। आज 1 गुजराती सौ पर भारी। इसके लिए हमारे नेता तो जिम्मेदार हैं ही लेकिन बिहार की जनता भी जिम्मेदार है क्योंकि वोट देते वक्त उन्हें अपने बच्चों की चिंता नहीं रहती, वो अपनी जाति और धर्म के बंधुआ मजदूर बन गए हैं। लेकिन अब बिहार की जनता के पास विकल्प की कमी नहीं है, उनके पास जन सुराज का विकल्प है जिसका संकल्प बिहार में जनता का राज स्थापित करना है। जन सुराज का संकल्प है कि 1 साल में पलायन रोकेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने दो साल की पदयात्रा के अनुभव के आधार पर कहा कि भोजपुर जिले के तरारी से ज्यादा पिछड़ा इलाका उन्होंने नहीं देखा है। जिसको आपने अपना नेता बनाया है, वही यहां की बदहाली के लिए जिम्मेदार है। इसलिए अब समय आ गया है कि आपकी बदहाली का कारण बने नेताओं को उखाड़ फेंका जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ