Header Ads Widget

पूर्व मंत्री ने राजद के सभी पंचायत अध्यक्षों को किया सम्मानित



जिला ब्यूरो | सासाराम

रोहतास जिले के नासरीगंज शहर के वार्ड एक में एक कार्यक्रम आयोजित कर राजद के स्थानीय प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्षों को‌ सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री सह नोखा विधायक अनिता चौधरी ने पंचायत अध्यक्षों को‌ अंगवस्त्र के साथ ही राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की फोटो वाली एक-एक दीवार घड़ी भी भेंट किया। 

कार्यक्रम में उपस्थित नगर की मुख्य पार्षद शबनम आरा को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत अध्यक्षों व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया। साथ ही पूर्व मंत्री ने उन्हें कुछ निर्देश भी दिये। जिसमें अपने-अपने क्षेत्र के वोटरों की गणना जाति के साथ किया जाना भी शामिल है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता रजद के प्रखंड अध्यक्ष मन्ना खां ने की। सम्मानित किये जाने वालों में धनाव पंचायत अध्यक्ष जगदम्बा सिंह, अमियावर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार, पवनी पंचायत अध्यक्ष कमल पासवान, डेहरी पंचायत अध्यक्ष वसीम अकरम, अतिमी पंचायत अध्यक्ष अक्षय लाल, पोखराहं पंचायत अध्यक्ष बिरेंद्र यादव और कैथी पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार यादव इत्यादि शामिल हैं। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर, जिला प्रधान सचिव राजीव रंजन यादव, नोखा विधानसभा प्रभारी विंध्याचल, नगर अध्यक्ष जमील अख्तर, युवा प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार, समाजसेवी शहामुल हक, मो० फिरोज और भीष्म नारायण सिंह इत्यादि उपस्थित थे।