जिला ब्यूरो | सासाराम
रोहतास जिले में विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सड़क के रास्ते पटना से डेहरी जा रहे सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एनडीए कार्यकर्ताओं ने नासरीगंज में भव्य स्वागत किया। नासरीगंज-दाऊदनगर सोन पुल के निकट पूर्व से एकत्रित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचते ही जयकारे लगाने शुरू कर दिये। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाने की कोशिश की। लेकिन मुख्यमंत्री ने सुरक्षा कारणों से अपनी कार में ही लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, नोखा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व युवा जदयू जिलाध्यक्ष अभिषेक पटेल, जदयू नेत्री शाहीन अख्तर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष डॉ॰ अमरेंद्र, युवा जदयू नेता रिजवान फिरदौस, संजर खां, मीनू सिंह, रामजी चौधरी, रहमत हुसैन, नितेश कुमार लड्डू, छोटू खां, रालोजद के प्रखंड अध्यक्ष अमित वर्मा, लोजपा रामविलास गुट के प्रखंड अध्यक्ष देवमुनी पासवान, भाजपा नेता सिकंदर सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष लालबाबू उर्फ संजय कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.