पटना। बिहार में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री श्याम रजक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नेशनल सेक्रेटरी पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
इस्तीफे में श्याम रजक ने अपनी दिल की बात लिखी। उन्होंने लिखा कि 'मैं शतरंज का शौकिन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था।'
लालू यादव के करीबी थे श्याम
श्याम रजक ने राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस इस्तीफे में धोखा मिलने की चर्चा की है। बता दें कि, श्याम रजक का लालू यादव के करीबी नेताओं में गिनती होती है। वहीं विधानसभा चुनाव से एक पहले श्याम रजक का इस्तीफा आरजेडी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। यह पहली बार नहीं है जब श्याम रजक पार्टी से अगल हो रहे है। इससे पहले भी वो आरजेडी से अलग हो चुके है और जेडीयू में शामिल हो गए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री भी बनाया था। लेकिन बाद में उन्होंने जेडीयू छोड़ दिया और आरजेडी का दामन थामा था।
किस पार्टी में जाएंगे श्याम रजक?
जानकारी के अनुसार, श्याम रजक आने वाले दिनों में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में जा सकते है। बताया जा रहा है कि, उन्हें एक हफ्ते पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करते देखा गया था। वह लंबे समय तक नीतीश कुमार के साथ काम भी कर चुके है। नीतीश कुमार की तरफ से भी उन्हें पार्टी में शामिल करने का ग्रीन सिग्नल मिल गया है।