जिला संवाददाता | सासाराम
रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड के इटिम्हां गांव स्थित एक निजी भवन में सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर एवं प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के नगर अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ लालबाबु और संचालन प्रखंड अध्यक्ष कनकधीर उपाध्याय ने किया। बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह और जिला उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार रूप से बताते हुए कहा की सदस्यता अभियान तीन चरणों में होगा।
इन प्रक्रियाओं के बाद कोई भी नागरिक भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता है। बताया कि अभियान का कार्यक्रम एक सितंबर से शुरू होगा। और पहली सदस्यता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे। जिसके बाद 2 सितंबर प्रदेश में, 3 सितंबर से जिला में और 4 सितंबर से सभी मंडलों में कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्राथमिक सदस्यता लेने के लिए एक टोल फ्री मोबाइल नंबर प्रसारित किया जाएगा। जिस पर मिस्ड कॉल देकर भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक सदस्य बना जा सकता है। दूसरे चरण में क्युआर कोड और तीसरे चरण में सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा।
बैठक के अंत में पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष गोपाल सेठ एवं प्रखंड उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह के निधन पर दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजली दी गयी। बैठक में प्रमोद कुशवाहा, अमित कुशवाहा, रघुनाथ शरण, सुरेश पांडे, बंशीधर कुशवाहा, रवि कुमार सिंह, राधारामन गुप्ता, शिवजी साह, जयसियाराम, जयनंदन प्रसाद, सुभाष चौधरी, अनिल सुमन, रामदयाल सिंह, सत्येंद्र कुशवाहा, बबन भगत, रंगलाल साह, धर्मेंद्र साह, श्रीनाथ कुमार, राकेश कुमार, गुप्तेश्वर सिंह, नौतेज कुमार, धनेश्वर साह और मंटू पांडेय इत्यादि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.