Header Ads Widget

मुख्यमंत्री बनाने की कुण्डली जनता लिखती है।




पटना 11 अगस्त 2024 ; केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बारे में दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि मुख्यमंत्री बनाने का कुण्डली जनता लिखती है। और तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बनाने की कुण्डली बिहार की जनता लिख चुकी है। अगले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता के आशीर्वाद से बिहार का मुख्यमंत्री बनेंगे। ज्ञातव्य है कि ललन सिंह जी ने कहा है कि तेजस्वी जी के कुण्डली में मुख्यमंत्री बनना लिखा हीं नहीं है।

          राजद प्रवक्ता ने कहा कि दरअसल में ललन सिंह जी ने तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बनने और उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था। जिसे तेजस्वी जी ने खारिज कर दिया था। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि वे जोड़-तोड़ और साजिश की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं। ऐसा रहता तो वे 2020 में हीं मुख्यमंत्री बन जाते ।उन्हें जनता के आशीर्वाद पर भरोसा है। यह बात आज भी ललन सिंह जी को खटक रहा है। और इसीलिए वे अब कुण्डली की गणना करने लगे हैं।

          राजद प्रवक्ता ने कहा कि सपना और साजिश की राजनीति वे करते हैं जिन्हें जनता पर भरोसा नहीं है और जो जनता से जुड़े मुद्दों के बजाय सत्ता की राजनीति करता है। तेजस्वी जी का राजनीतिक आधार हीं जनविश्वास और जन आकांक्षा है। जिसे अपने सत्रह महीने के कार्यकाल में साबित कर दीखा दिया है।

       राजद प्रवक्ता ने कहा कि ललन सिंह जी को दूसरे का कुण्डली देखने के बजाय उस सरकार का कुण्डली देखना चाहिए जिसमें वे मंत्री हैं। और वे शायद भ्रम में हैं और सपना देख रहे हैं कि सरकार का पुरजोर वकालत करने और तेजस्वी यादव का मुखालफत करने से प्रधानमंत्री जी उनका विभाग बदल कर कोई अच्छा बजट वाला विभाग दे देंगे।
           
        चित्तरंजन गगन 
(प्रदेश प्रवक्ता राजद बिहार)