नासरीगंज में भाजपा नगर एवं प्रखंड कार्यसमितियों की संयुत बैठक आयोजित




जिला संवाददाता | सासाराम

रोहतास जिले के नासरीगंज शहर स्थित शहीद भगत सिंह वाचनालय में भाजपा नगर एवं प्रखंड की संयुक्त विस्तृत मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता पार्टी के नगर अध्यक्ष लालबाबू उर्फ संजय कुमार ने की। जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष कनकधीर उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्रो पर पुष्प अर्पित कर, द्वीप प्रज्वलित कर एवं वन्दे मातरम् गीत के साथ की गयी। 

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी विवेक सिंह ने बीते चुनाव पर चर्चा करते हुए देश में एनडीए गठबंधन की जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम का नतीजा है।साथ ही काराकाट लोकसभा चुनाव में संतोषजनक परिणाम नहीं आने के सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव पर एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक के माध्यम से विधानसभा प्रभारी ने प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए बताया कि 15 अगस्त के मौके पर सभी मंडल स्तर पर झंडोतोलन करना है और सभी पदाधिकारी, बुथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर एवं सेल्फी फोटो लेकर सरल ऐप पर डाउनलोड करें। साथ ही अपने व्हाट्सएप और फेसबुक की डीपी पर तिरंगा लगाएं। 

ख़बर से संबंधित वीडियो देखें 👆

उन्होंने बताया कि अभी भाजपा द्वारा मां के नाम एक वृक्ष लगाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो वातावरण को संतुलित रखने में प्रमुख भूमिका निभाता है‌। यह कार्यकर्म 15 अगस्त तक चलेगा। पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष सिकंदर सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा जिसका नगर अध्यक्ष लालबाबु प्रसाद समेत सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर पुरजोर समर्थन किए। प्रखंड प्रभारी अमित कुशवाहा ने कहा कि शक्ति केन्द्र और बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर एनडीए गठबंधन विधान सभा चुनाव जितेगी। 

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रसेवा से प्रेरित होकर नासरीगंज नगर के निवासी एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी के छात्र संघ के उपाध्यक्ष अंकित कुमार अपने कई युवा छात्रों के साथ भाजपा में शामिल हुए। मौके पर जिला सह संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सुरेश पांडे, मदनमोहन केसरी, संदीप बहादुर सिंह, अजय शौंडिक, नगर प्रभारी रघुनाथ शरण, अंजनी सिंह, ललन पंडित, रवि कुमार सिंह, नगर के पार्षद संतोष कुमार, अजय गुप्ता, जय सियाराम, शिवजी गुप्ता, प्यारेश्वर यादव, राधारमन गुप्ता, लल्लू साह, युवा मोर्चा के पीयूष तिवारी, सत्येंद्र कुशवाहा, पंकज यादव, शैलेश यादव, रमेश यादव, परमेश्वर गुप्ता, बबन भगत, वीर बहादुर सिंह, नौतेज कुमार, संजय कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता और रंगलाल साह इत्यादि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ