Header Ads Widget

प्रो नईमा खातून बनी AMU की पहली महिला वाइस चांसलर




न्यूज़ डेस्क। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रोफेसर नईमा खातून पहली महिला वाइस चांसलर नियुक्त की गई हैं। नईमा खातून एएमयू के वीमेंस कॉलेज की मौजूदा प्रिंसिपल हैं और कार्यवाहक वाइस चांसलर मोहम्मद गुलरेज की पत्नी हैं।

नईमा खातून 100 साल में इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिलने के बाद कुलपति नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति विश्वविद्यालय की विजिटर भी हैं।




एएमयू से मनोविज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाली नईमा खातून को 1988 में इसी विभाग में व्याख्याता नियुक्त किया गया था। 2006 में उन्हें प्राध्यापक के रूप में पदोन्नत किया गया। इसके बाद वह 2014 में वीमन्स कॉलेज की प्राचार्य नियुक्त की गईं।

दरअसल एएमयू कुलपति का पद दो अप्रैल 2023 से खाली चल रहा था। पूर्व कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने इस्तीफा दे दिया था। वे इस समय भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व एमएलसी हैं। उनके स्थान पर सह कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज को उनके स्थान पर कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके कार्यकाल को भी एक वर्ष से अधिक का समय बीत गया है। प्रो. तारिक मंसूर को कुलपति का कार्यकाल 17 मई 2022 को खत्म होने के बाद एक वर्ष का विस्तार मिला था।