पालीगंज संवाददाता - नितीश कुमार
पालीगंज पियरपुरा थाना क्षेत्र के बाला बिगहा गांव से किंजर बाजार करने आई एक महिला अपने दो मासूम बेटे के साथ गायब हो गयी। वही महिला के पति ने पियरपुरा थाने पहुंचकर गायब होने की सनहा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत पियरपुरा थाना क्षेत्र के बाला बिगहा गांव निवासी पिंटू यादव की पत्नी रूबी देवी घर से बीते शनिवार को किंजर बाजार में कुछ काम के बहाने अपने दो मासूम बेटे 4 वर्षीय रविरंजन व डेढ़ वर्षीय महादेव के साथ गयी थी। जहां से वह घर नही लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन रूबी देवी व उसके दोनों बेटे का कोई पता नही चला। वही हार थककर पति पिंटू यादव ने गुरुवार को पियरपुरा थाने पहुंचा। जहां उन्होंने पत्नी व पुत्रो को एक साथ गायब होने की सनहा दर्ज कराया है।
इस सम्बन्ध में पियरपुरा थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.