Header Ads Widget

पालीगंज में हुई दो बाइकों की टक्कर से घायल बृद्ध की हुई मौत




पालीगंज संवाददाता - नितीश कुमार

पालीगंज पियरपुरा थाना क्षेत्र के महुआरी गांव स्थित बगीचे के पास सड़क पर गुरुवार की शाम दो बाइकों के टक्कर में बाइक सवार बृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान पटना अस्पताल में मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत पियरपुरा थाना क्षेत्र के बसन्त बिगहा गांव निवसी स्व प्रतापी यादव के 74 वर्षीय पुत्र महेंद्र यादव अपने बाइक पर सवार होकर गुरुवार को घर से गौसगंज स्थित साप्ताहिक बाजार में किसी काम से आया था। जहां से वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। उसी दौरान वह जैसे ही महुआरी गांव स्थित बगीचा के पास सड़क और पहुंचा की विपरीत दिशा की इर से आ रही एक बाइक से सीधा टक्कर हो गया। 




इस हादसे में बाइक सवार महेंद्र यादव सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पालीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से घायल की गम्भीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया। जहां इलाज के दौरान महेंद्र यादव की मौत हो गयी। जिसकी सूचना आते ही गांव में मृतक के दरवाजे पर भीड़ जुट गई। वही परिजनों का हाल रो रोकर बुरा हो गया। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पियरपुरा थाने की पुलिस मामले की जांच कर वापस लौट गई। वही जब शुक्रवार की शाम मृतक का शव उसके पैतृक गांव बसन्त बिगहा पहुंची तो वहां का वातावरण परिजनों के चीत्कार से गमगीन हो गया।

इस मामले में पियरपुरा थाने की पुलिस ने बताया कि अभीतक थाने में इसकी लिखित शिकायत नही की गई है। वही मामले की जांच किया जा रहा है।