Header Ads Widget

पालीगंज के दुल्हिन बाजार में प्रखण्ड प्रमुख व उपप्रमुख की चुनाव सम्पन्न,रेखा देवी बनी प्रखंड प्रमुख व अजय यादव बने उपप्रमुख




पालीगंज संवाददाता - नितीश कुमार

पालीगंज/ अनुमंडल अंतर्गत दुल्हिन बाजार प्रखण्ड के प्रमुख व उपप्रमुख के रिक्त पदों के लिए गुरुवार को पालीगंज अनुमंडल कार्यालय में शांतिपूर्ण मतदान कराई गई। जिसके दौरान रेखा देवी प्रखण्ड प्रमुख बनी तो अजय यादव उपप्रमुख बना।





जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के दुल्हिन बाजार प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पद के लिए गुरुवार को पालीगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में निर्वाचित पदाधिकारी सह अनुमंडलाधिकारी अमनप्रीत सिंह के देखरेख में मतदान कराई गई। जिसके दौरान दुल्हिन बाजार प्रखंड के प्रमुख पद पर रेखा देवी ने अपने प्रतिद्वंदी बेबी देवी को 3 मतो से हराकर प्रखंड प्रमुख पद पर कब्जा जमा लिया। इस दौरान दुल्हिन बाजार प्रखंड के 17 पंचायत समिति सदस्यों में से 10 मत रेखा देवी को मिली वहीं मात्र 7 मत ही बेबी देवी को मिल पाई। वहीं उपप्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में अजय यादव ने गायत्री देवी को 3 मतो से हराकर उप प्रमुख पद पर कब्जा जमा लिया। जिसके दौरान प्रमुख की तरह ही 10 वोट अजय यादव को मिली जबकि गायत्री देवी को मात्र 7 मत से ही संतोष करना पड़ा। ज्ञात हो की दुल्हिन बाजार प्रखंड प्रमुख बनी रेखा देवी और उप प्रमुख बने अजय यादव दोनों एक ही गुट से रहे हैं। इसलिए दोनों को समान वोट मिली। वही मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम अनुमंडल प्रशासन द्वारा किया गया था ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर उससे निपटा जा सके। क्योंकि दोनों पक्षो के बीच पूर्व से ही काफ़ी तनाव चल रहा था। इसलिए अनुमंडल प्रशासन ने एहतियाती बर्तते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव सम्पन्न कराया।




वहीं नव निर्वाचित हुई प्रखंड प्रमुख रेखा देवी और उप प्रमुख अजय यादव की जीत के बाद बड़े पैमाने जुटे समर्थको और शुभ चिंतको ने फूल मालाओ से भव्य स्वागत करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान दोनों के सैंकड़ो समर्थको और शुभचिंतको ने पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय से दुल्हिन बाजार तक जुलुस निकाला। इस दौरान प्रमुख बनी रेखा देवी और उपप्रमुख बने अजय यादव दोनों ने लोगों का अभिवादन कर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।