- भाजपा किसान मोर्चा के 'ग्राम परिक्रमा रथ' को झंडी दिखाकर भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने किया रवाना
- ग्राम परिक्रमा रथ किसानो की प्रगति, उन्नति के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का करेगा प्रचार प्रसार : सम्राट
______________________________
पटना, 25 फरवरी ।भाजपा किसान मोर्चा के ग्राम परिक्रमा रथ को आज भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना किया गया। यह रथ केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किसानो के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का प्रचार और प्रसार करेगा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने ग्राम परिक्रमा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने किसानों की उन्नति और प्रगति के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि यह रथ पूरे प्रदेश में घूम घूमकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की किसान के हेतु चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का प्रचार और प्रसार करेगा।
उन्होंने कहा कि इस रथ के जरिए किसान उन योजनाओं को भी जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार हो किसान उनकी प्राथमिकता हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि कृषि में तकनीक का उपयोग कर किसान अपनी उत्पादकता बढ़ा सकते हैं, लेकिन कई किसान ऐसे है जिन्हें इन नई तकनीको की जानकारी नहीं है। इसके लिए सरकार किसानों को मदद भी कर रही है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.