न्यूज़ डेस्क। आज संध्या में "प्रयास परिसर"में पद्मश्री उषा किरण खान की स्मृति में एक शोक सभा आयोजित की गई। ज्ञात हो कि उषा जी विगत 11 फरवरी को दिवंगत हो चुकी है।
उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने प्रख्यात रंगकर्मी संजय उपाध्याय, वरिष्ठ रंगकर्मी विनित कुमार झा,प्रयास संस्था के उपाध्यक्ष बांके बिहारी, सचिव रुपा सिंह,रंग निर्देशक मिथिलेश सिंह,बिहार कला मंच के चित्रकार बिरेन्द कु सिंंह के अतिरिक्त प्रयास और शहर के अन्य गणमान्य नागरिक और कलाकारों की उपस्थिति रही।संजय उपाध्याय ने उषा किरण खान की स्मृति को साझा किया।
उनकी नाट्य कृति "उगना रे मोरे केतय गेला"को लिखने और उसके मंचन तक की यादों को शेयर किया।विनित झा अपनी बात रखते रखते हूये कहे कि वह सिर्फ निमार्ण की नही समस्त कला जगत की थी।और गण्य मान्य लोगों ने भी अपनी-अपनी बात रखी।
विनोद यादव, रामेश्वर, सौरभ कुमार,आशीष कुमार,रजनी शरण,संजय झा, मुन्ना सिंह, विजय कु सिंंह आदि कलाकारों की मौजूदगी में एक मिनट का मौन रखकर सभा का समापन किया गया।यह जानकारी रंग निदेर्शक-मिथिलेश सिंह ने दी।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.