श्री श्री 1008 दुर्गापूजा समिति "कलामंच" द्वारा श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा निमित रामजयपाल पथ में दो दिवसीय भव्य समारोह का आज दूसरा दिन है। बीते दिन श्री श्री अखण्ड राम नाम संकीर्तन 24 घंटा अनुष्ठान से शुरुआत की गई थी.जिसमें पूरा रामजयपाल पथ को दुल्हन की तरह सजाया गया है. और आज कीर्तन के समापन के बाद अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को सभी लोगों ने मिलकर एलईडी स्क्रीन पर लाइव देखा और उसके बाद कथा वाचिका प्रीति किशोरी के द्वारा राम कथा का आयोजन किया गया और शाम 4:00 बजे से भंडारा का आयोजन भी किया गया इस पावन अवसर पर आतिशबाजी दीपोत्सव से पूरा राम जयपाल पाठ जगमगा गया। चारों तरफ राम नाम का जयकारा गुंज रहा था । इस मौके पर दुर्गापूजा समिति कलामंच के सम्मानित अध्यक्ष विश्वास गौतम ने कहा पूरा विश्व आज राममय हुआ.मर्यादा पुरुषोत्तम राम का नाम लेना ही व्यक्ति को मोक्ष के मार्ग पर ले जाता है.तुलसीदास जैसा व्यक्ति भी राम नाम का जाप कर प्रभु राम के शरण को प्राप्त हुआ.प्रभु श्री राम अपने भक्तों में कभी भेद नहीं करते , उन्होंने संसार में एक मर्यादा को स्थापित किया। सभी जीवो , जाति-प्रजाति को समान भाव से स्वीकार किया , उनका आदर किया. यहां तक की लंका की समस्त दानव जाति को मोक्ष देकर उन्होंने उसके राज्य को भी उनके उत्तराधिकारीयों को सौंप दिया.वह समाज में धर्म और मर्यादा की स्थापना करने के लिए अवतरित हुए थे.जिस व्यक्ति को खुद पर विश्वास और मन में श्री राम की आस हो , चाहे कैसी भी विपत्ति उसके निकट आए वह निष्क्रिय हो जाती है.उसका कोई असर व्यक्ति पर नहीं पड़ता.इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में रामभक्त उपस्थित रहें.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.