फारबिसगंज। भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रांतीय नेता सह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष फारबिसगंज निवासी प्रवीण कुमार साह के माता जी द्रोपदी देवी उम्र 75 वर्ष का असामयिक निधन हो गया। वे अपने पीछे एक पुत्र एवम चार पुत्री को छोड़कर स्वर्ग सिधार गए।
इस बाबत शोक व्यक्त करते हुए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल प्रियदर्शी एवम प्रदेश मीडिया प्रभारी सुकांत आदर्श ने कहा कि द्रोपदी देवी स्वभाव से मिलनसार,धर्मपरायण महिला थी। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
शोक व्यक्त करने वालो में डॉक्टर रविन्द्र कुमार यादव, मोहित कुमार, रितेश कुमार ठाकुर, अमरदीप कुमार अल्केम, दिवाकर कुमार चौधरी, दिवेश कुमार रजक, रामकृष्ण बहरदार, जीमूत वाहन आदर्श, समाजसेवी दीपक नाथ तिवारी, बादल कुमार, निगम कुमार पांडेय, गोपी कुमार भौमिक, जेडी यू नेता बिपिन कुमार ठाकुर आदि शामिल हैं।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.