पटना, 21 अक्टूबर, स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता शम्भू नाथ सिन्हा ने बिहार केशरी एवं बिहार के प्रथम मुख्य मंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को आधुनिक बिहार का शिल्पकार बताते हुए कहा कि राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में स्थापित उनके आदर्श आज भी अनुकरणीय हैं। उनका शासन काल बिहार का स्वर्णिम काल रहा था। जमींदारी उन्मूलन एवं दलित समाज को धार्मिक स्थलों में प्रवेश का उनका निर्णय एक साहसिक एवं ऐतिहासिक कदम के रूप में याद किया जाता है।
श्री सिन्हा शनिवार को पटना के राजीव नगर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र के दफ्तर में आयोजित 136वें जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार नाग ने की। समारोह में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, अर्जुन सिंह, कौशलेंद्र मिश्रा, मंजेश शर्मा, मुकेश कुमार, उनय कुमार, सियाराम शर्मा, कमल नयन प्रभाकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी नेताओं ने श्रीकृष्ण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.