रिपोर्ट - शांतनु कुमार सिंह
जिला - पटना
भारत Tv 24×7 के रिपोर्टर शांतनु कुमार सिंह ने रक्षाबंधन पर्व की पटना वासियों को दी शुभकामनाएं
हमारे देश में अनेक त्योहार समय-समय पर मनाए जाते है। श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। वहीं भाई भी जीवन भर अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। उक्त बाते पत्रकार शांतनु कुमार सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के प्रेम का अनुपम उदाहरण है। जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है तो वे यह कामना करती हैं कि उसके भाई के जीवन में कभी कोई कष्ट न हो, वह उन्नति करें और उसका जीवन सुखमय हो ।
महाभारत में कृष्ण ने शिशुपाल का वध अपने चक्र से किया था। शिशुपाल का सिर काटने के बाद जब चक्र वापस कृष्ण के पास आया तो उस समय कृष्ण की उंगली कट गई तो भगवान कृष्ण की उंगली से रक्त बहने लगा। यह देखकर द्रौपदी ने अपनी साड़ी का किनारा फाड़ कर कृष्ण की उंगली में बांधा था, जिसको लेकर कृष्ण ने उसकी रक्षा करने का वचन दिया था। इसी ऋण को चुकाने के लिए दुःशासन द्वारा चीरहरण करते समय कृष्ण ने द्रौपदी की लाज रखी। तब से 'रक्षाबंधन' का पर्व मनाने का चलन चला आ रहा है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.