Header Ads Widget

चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर भाजयुमो ने आतिशबाजी के साथ तिरंगा लहरा कर खुशी का इजहार किया



  • चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर भाजयुमो ने आतिशबाजी के साथ तिरंगा लहरा कर खुशी का इजहार किया
  • वैज्ञानिकों एवं पीएम मोदी को सफल अभियान के लिए दिया कृतज्ञतापूर्वक बधाई

SON OF SIMANCHAL GYAN MISHRA

 भाजयुमो फ़ारबिसगंज कार्यकर्ताओं ने मिशन मून के तहत चंद्रयान 3अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होते ही स्थानीय अंबेढकर चौक पर जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार के अगुवाई में एकत्रित हो भारत माता की जय वंदे मातरम, भारतीय वैज्ञानिक जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद जैसे गगन भेदी नारों के साथराष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाते हुए पटाखा छोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर खुशी का इजहार किया। 



युवा कार्यकर्ताओं के गहमागहमी के बीच भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कह कि देश के140 करोड़ जनों के आशा और आकांक्षा अनुरूप चंद्रयान 3 मिशन ने इतिहास रच भारत विश्व पटल पर अपने अकूत सामर्थ्य की नई गाथा लिखा है श्री कुमार ने वैज्ञानिकों के पुरुषार्थ व सफल तपस्या को नमन व भारत को श्रेष्ठ अर्थात विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चांद पर पहुँचने के सफल अभियान पर कृतज्ञतापूर्वक बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने देश का गौरव बढ़ाया है हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ और ऊँचे होते जाएंगे और देश के लिए जरूरी कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। यह हमारे लिए ही नही संपूर्ण देश के लिए नई ऊर्जा, नई चेतना के साथ गौरव का क्षण है यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की महान उपलब्धि है। 



वही जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार, जिला मंत्री करण सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य विपुल सिंह,नगर अध्यक्ष किशन शर्मा,नगर महामंत्री चंचल सिंह नगर उपाध्यक्ष आनंद कुमार, नगर मंत्री सत्यप्रकाश, आदित्य शर्मा आदि ने यह भारत के लिए ना सिर्फ ऐतिहासिक क्षण है बल्कि यह दिन अविस्मरणीय गर्व का दिन है।हम कहते थे कि आकाश ही सीमा है लेकिन भारत ने साबित कर दिया कि बाहरी अंतरिक्ष मे आकाश ही वह सीमा नही है हम ऐसा करने वाले इसरो के साइंटिस्टों को बधाई देते है।