FORBESGANJ
SON OF SIMANCHAL GYAN MISHRA
राजद प्रखंड कार्यालय फॉरबिसगंज, जिला:-अररिया में राष्ट्रीय जनता दल अररिया बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष क्रांति कुंवर जी के द्वारा राष्ट्रीय जनता दल अररिया के जिलाध्यक्ष श्री मनीष जी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें राजद परिवार के साथियों द्वारा उत्साह पूर्वक राजद जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जिलाध्यक्ष मनीष यादव जी के नेतृत्व में राजद का कारवां तिव्र गती से आगे बढ़ रहा है।
सम्मान समारोह के पश्चात महिला प्रकोष्ठ की बैठक राजद महिला राजद अररिया की जिलाध्यक्षा आरसी प्रवीण ऊर्फ लवली नवाब जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अररिया के पूर्व सांसद श्री सरफराज आलम जी एवं राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्षा विनीता भारती जी, प्रदेश सचिव स्नेहा रानी जी एवं राजद जिलाध्यक्ष श्री मनीष यादव जी मौजुद रहे।
कार्यक्रम में सुमित्रा किस्कु जी को राजद महिला प्रकोष्ठ का जिला प्रधान महासचिव, पिंकी जयसवाल जी को फॉरबिसगंज प्रखंड अध्यक्षा एवं रजनी जयसवाल जी को फॉरबिसगंज नगर अध्यक्षा मनोनित किया गया।
पूर्व सांसद श्री सरफराज आलम जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला जो आधी आबादी है उनका प्रतिनिधित्व बेहद जरुरी है। राष्ट्रीय जनता दल महिलाओं के हक-हकुक व अधिकारों के लिए सदैव संकल्पित है। राष्ट्रीय जनता दल ने सदैव महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।
नहीं प्रदेश महासचिव स्नेहा रानी जी ने कहा जब तक महिलाएं जागरूक नही होंगी तब तक उन्हें उनका सम्पुर्ण अधिकार नही मिलेगा, आदरणीय लालू यादव जी हमेशा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए लड़ते रहे हैं, आज हम महिलाओं की जिम्मेदारी बनती है कि हम उनके संघर्षों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।
जिलाध्यक्षा लवली नवाब ने कहा कि अररिया महिला राजद की एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्रीय जनता दल और आदरणीय लालू जी के विचारों को घर-घर पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल अररिया के प्रधान महासचिव श्री मनोज विश्वास, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वाहीद अंसारी जी ,राजद जिला उपाध्यक्ष अमित पूर्वे जी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आयुष अग्रवाल जी, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल जी, फॉरबिसगंज नगर अध्यक्ष बेलाल अली जी एवं राजद परिवार के दर्जनों साथी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.