SON OF SIMANCHAL GYAN MISHRA
अररिया के के नरपतगंज थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड संख्या 13 में भूमि विवाद में दो पक्षों में लड़ाई हो गई। इसमें 50 राउंड फायरिंग की गई। इसमें भूस्वामी समेत मकान का निर्माण करने पहुंचे मिस्त्री, मजदूर और बच्चे गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की संख्या 5 बताई जा रही है। पांचों घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पांचों को रेफर कर दिया है। अनुमंडल अस्पताल इलाज कराने पहुंचे घायल में एक बच्चा भी शामिल है। उसे भी गोली लगी है।
अस्पताल में इलाजरत घायलों में 65 वर्षीय गृहस्वामी ब्रह्मदेव यादव पिता- स्व. शिवनंदन यादव, 18 वर्षीय अमित यादव पिता जय कुमार यादव और पांच वर्षीय बच्चा सत्यम कुमार पिता श्रवण शर्मा हैं। तीनों मिरदौल के सिमराही टोला वार्ड संख्या 13 के रहने वाले है। वहीं अन्य घायलों में बढ़ई मिस्त्री में परवाहा वार्ड संख्या 11 के रहने वाले जय प्रकाश शर्मा पिता कारी शर्मा, नरपतगंज के गरगामा वार्ड संख्या-1 के देने वाले समुद्र शर्मा पिता स्व. डोमन शर्मा शामिल हैं।
मकान निर्माण के दौरान हुआ झगड़ा
घटना के संदर्भ में घायल मिस्त्री ने बताया कि वे सभी काठ के मकान का निर्माण का कार्य कर रहे थे। इसी बीच विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ। वे लोग कुछ समझ पाते इसी बीच अचानक से अंधाधुंध गोली चलने लगी। गोली उन लोगों को लग गई और वे सभी गंभीर रुप से घायल हो गए। इधर अस्पताल में इलाजरत गृहस्वामी 65 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव के पोता मनीष यादव ने बताया कि मिरदौल पंचायत के सिमराही टोला स्थित जमीन पर उसके दादा ब्रह्मदेव यादव मिस्त्री से काम करवा रहे थे। इसी बीच बिशनपुर के मुखिया अमरेंद्र यादव, दुर्गानंद यादव, सिकंदर यादव सहित अज्ञात 50 से 55 लोग अचानक पहुंचे और उसके दादा को गाली देने लगे।
मुखिया पर लगा फायरिंग का आरोप
विशनपुर के मुखिया अमरेंद्र यादव और उसके गुर्गों पर अंधाधुंध फायरिंग का आरोप लगा है। मनीष यादव ने बताया कि गाली गलौज के बीच ही आरोपियों ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। कुछ सीधे फायर भी किए गए। इसमें उसके दादा को गोली लगी। साथ ही अन्य मिस्त्री मजदूर को भी गोली लगी है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इधर घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर नरपतगंज के थानाध्यक्ष शैलेस कुमार पांडेय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घायल लोगों को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया। वहीं अनुमंडल अस्पताल में पंचायत के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.