Header Ads Widget

चर्चित नाट्य संस्था प्रयास अपनी 39 वीं वर्षगाँठ पर कालिदास रंगालय में 8 अप्रैल को अपना मशहूर मगही नाटक देवन मिसिर का करेगी मंचन।




राज्य की चर्चित नाट्य संस्था 'प्रयास' अपनी 39 वीं वर्षगाँठ स्थानिय कालिदास रंगालय, पूर्वी गाँधी मैदान, पटना में अगामी 8 अप्रैल 2023 को मनाने जा रही है। इस वर्षगाँठ के अवसर पर संस्था अपना मशहूर मगही नाटक 'देवन मिसिर' का मंचन करेगी। इस नाटक का मंचन मगही महापद यात्रा के अवसर पर 7 अप्रैल 2023 को निगवाँ, कुर्था (अरवल) में भी होगा।



देवन मिसिर के किस्से-कहानी मगध में बेहद लोकप्रिय है। टेकरी दरवार का उन्हें बिरवल कहा जाता था। उनकी दंत कथाओ को जीवंत करने का प्रयास देश के नामचीन रंग निर्देशक मिथिलेश सिंह ने अपने लेखन और निर्देशन से किया है। 



संस्था के माननीय अध्यक्ष पद्म श्री प्रो० श्याम शर्मा मुख्य अतिथि होगें। उपाध्यक्ष बाँके बिहारी साव आगत अतिथियों का स्वागत करेंगे। विनोद कुमार, रजनी शरण, पूजा भास्कर, बीणा गुप्ता, उदय कुमार शंकर, सौरभ कुमार सिंह, ममता सिंह, गिरीश मोहन, मिथिलेश सुमन, आशीष कुमार विद्यार्थि, आदित्य पाण्डेय, विजय महतो, मोनू कुमार, निरंजन कुमार, रामेश्वर कुमार, माधव राठौर, रजनी कांत, प्रतिभा भास्कर, आलोक झा नाटक के मुख्य भूमिका मे होंगे। साथ ही संतोष तूफानी, विजय कुमार सिंह, प्रेम पंडित, कमाख्या नारायण, जितेन्द्र कुमार गायन और वादक से अपनी अदाओं से इस नाटक में रंग बिखेरेंगे। रवि भूषण 'बब्लू' की प्रकाश संरचना होगी। यह जानकारी प्रयास संस्था के महासचिव मिथिलेश सिंह ने दी है।