Header Ads Widget

दंगे के दौरान बिहारशरीफ स्थित शोरूम में हुई लूट महाराष्ट्र BJP नेता हैदर आजम का है शोरूम।




न्यूज़ डेस्क। बिहार शरीफ में राम नवमी के अवसर पर हुई हिंसा के दौरान महाराष्ट्र बीजेपी सचिव व व्यवसाई हैदर आजम के बिहार शरीफ स्थिति डिजिटल दुनिया मॉल में कई उपद्रवियों द्वारा लूट-पाट की गई। लूटपाट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। शोरूम से उपद्रवी करीब 3 करोड़ रुपए का सामान लूट ले गए।


लूटपाट का वीडियो देखें 👆

लूटपाट का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए हैदर आजम ने सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है. उन्होंने ट्वीट किया, 'कल शाम 5 बजे बिहार शरीफ़ ज़िला नालंदा बिहार के मेरे डिजिटल दुनिया मॉल पर अज्ञात लोगों ने हमला कर के सारा माल लूट लिया मुंबई में रहने के बावजूद बिहार के लोगो को रोज़गार देने हेतु हमने वहाँ कारोबार शुरू किया इस प्रकार के हादसे को देख कर कौन आयेगा बिहार में काम करने !'



फ़ाइल फोटो


बताते चलें हैदर आजम के छोटे भाई जावेद आजम बिहार में 'डिजिटल दुनिया' का काम संभालते हैं। बिहारशरीफ में उनके शोरूम का उद्घाटन भी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता मंगल पांडे और सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया था। आजम बंधुओं के पूरे बिहार में इलेक्ट्रॉनिक सामान के 8 शोरूम हैं।

जाने कौन हैं हैदर आजम :

'डिजिटल दुनिया' के मालिक हैदर आजम महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव हैं। साथ ही मौलाना आज़ाद अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन रह चुके हैं। इस पद पर रहते हैदर को महाराष्ट्र में राज्यमंत्री का दर्जा मिला हुआ था।

क्या कहते हैं जिलाधिकारी :

नालंदा डीएम शशांक कुमार ने कहा, 'अभी तक 80 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां की गई हैं। फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण है। हम लोगों को फीडबैक भी मिल रहा है। आज शहर के सभी 51 वार्ड के लोगों को हमने बुलाया है। हम भी उन्हें फीडबैक देंगे और वो लोग भी हमें बताएंगे कि शांति कैसे कायम करेंगे। कर्फ्यू नहीं लगाया गया है लेकिन 144 लगाया गया है जिसमें 4 से ज्यादा लोग एकसाथ एकत्र नहीं हो सकते हैं। कोई बिना परमिशन के जुलूस नहीं निकालेगा, कोई हथियार नहीं लहराएगा, ये सब प्रतिबंध लगाए गए हैं.'