चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया के पटना के आसपास रहने वाली 101 विधवा महिलाओं को जागृति सोशल वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 500-500 रुपए की सहायता राशि दी गई।
साथ ही इन्होंने बताया इनकी संस्था द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए भी सहायता राशि दी जाती है। जो भी गरीब छात्र पैसे के अभाव के कारण अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं वो इन संस्था से मदद ले सकते हैं संस्था द्वारा जांच पड़ताल के बाद जो भी सहायता होगी वो संस्था पूरी कर सकती है।
इस संस्था से जुड़े लोगों ने बताया के वह गरीब महिलाओं के साथ साथ उनके बच्चों की भी जिम्देदारी में मदद करी आ रही है। इसके लिए चाय, बिस्कुट, आदि का वितरण भी किया जाता रहा है ख़ास तौर पर करोना काल में संस्था द्वारा काफ़ी मदद किया गया था और यदि आगे भी कभी जरूरत पड़ी तो जागृति सोशल वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट हमेशा गरीबों के साथ खड़ी रहेगी।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.