पटना। ज्ञात हो कि महिला सीट आरक्षण के बाद वार्ड 50 की तीन बार पार्षद रह कर वार्ड का पूर्ण विकास किया, साथ ही महिलाओं के समस्यायों पर ख़ास ध्यान दिया। आरजू बेगम अब नई सोच और नई उमंग के साथ वार्ड के विकास करने का जज़्बा रखते हुए चौथी बार वार्ड की प्रत्याशी हैं। जनसंपर्क में समर्थकों का अपार हुजूम उमड़ता नज़र आ रहा है, इन्होंने पानी की समस्या के लिए दो बड़े बोरिंग करवा कर वार्ड वासियों को राहत दी साथ ही गली, नाली और सफ़ाई पर ख़ास ध्यान दिया। इन्होंने हर समय जनता की सुनवाई के लिए दरवाज़ा खोल रखा है।
जनता पुनः आरजू बेगम को वार्ड पार्षद बनाने की इच्छुक है तथा इनकी जीत इस वार्ड से तय मानी जा रही है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.