पटना,वाशिंगन स्थित संस्था वाइटल वॉइसेस और रिलायंस फ़ाउंडेशन ने शिल्पी सिंह, निदेशिका- भूमिका विहार को 2022-23 के लिए देश के 50 महिला लीडर में चुना है। जिसमे शिल्पी बिहार से एक मात्र लीडर है।
शिल्पी लगभग 2 दशकों से पिछड़े समाज के पिछड़े तबके की बेटिओं और महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और उनके सम्पूर्ण विकास के लिए कार्य कर रही हैं। विगत 9 वर्षों से वे भूमिका विहार की निदेशिका के रूप में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा लड़कियों/महिलाओं को समाज के विकास में निर्णयात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली शिल्पी का कार्यक्षेत्र सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से बिहार के 20 जिलों में है। उनके कार्य के प्रति लगातार समर्पण और एक बड़ी आबादी में चेतना जगाने और परिवर्तन लाने के लिए उनको इस प्रतिष्ठित फ़ेलोशिप के लिए चुना गया।
वाइटल वॉइसेस की स्थापना अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन के द्वारा 1998 में किया गया था। यह संस्था दुनिया भर में सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले महिला लीडर को चुनती है और उनको प्रेरित करती है। इस वर्ष संस्था ने रिलायंस फाउंडेशन के साथ मिलकर भारत से 50 महिला लीडर को चुना है, जिसमे शिल्पी बिहार से एक मात्र लीडर हैं।
शिल्पी ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता स्व0 अरुण कुमार सिंह को दिया है, वे जयप्रकाश आंदोलन के कार्यकर्त्ता, एक प्रतिष्ठित पत्रकार और भूमिका विहार के संस्थापक भी रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.