पटना 27 अक्टूबर 2022:जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त न्याय के देवता हैं।हर व्यक्ति के पाप और पुण्य का लेखा जोखा उनके पास है।इसीलिए उनकी आराधना से हम सही राह की पहचान कर सकते हैं। श्री प्रसाद ने पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में चित्रगुप्त जी के दर्शन के पश्चात् यह बातें अपने सम्बोधन में कहीं।
उन्होंने पीपुल्स कोओपरेटिव कम्युनिटी हॉल ,अशोक नगर ,वीकर सेक्शन कंकड़बाग ,हनुमान नगर ,चित्रगुप्त नगर ,पूर्वी इंदिरा नगर ,पोस्टल पार्क ,भूतनाथ रोड ,सैदपुर ,दरियापुर ,कदम कुआँ ,बेउर ,ठाकुरबाड़ी ,अनीसाबाद ,आशियाना नगर ,इंद्र पुरी ,केशरी नगर ,श्री कृष्णापुरी ,पाटलिपुत्र कॉलोनी ,बोर्ड कॉलोनी राजवंशी नगर ,मीठापुर समेत अनेक पूजा पंडालों में पूजा अर्चना के पश्चात् लोगों को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनायें दीं.
पूजा पंडाल भ्रमण के दौरान श्री प्रसाद के साथ जीकेसी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक,डॉक्टर नम्रता आनंद,श्री राजेश कुमार डब्लू,श्रीमती विनीता कुमारी,राजेंद्र यादव,,नागेंद्र कुमार,रतन सिन्हा,शैलेश सिन्हा,मनमोहन सिन्हा,श्रीमती रश्मि सिन्हा,धनंजय प्रसाद,बलिराम जी,सुशील श्रीवास्तव रवि सहाय,राकेश कर्ण आदि भी उपस्थित थे।
राजीव रंजन प्रसाद
राष्ट्रीय सचिव
जदयू



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.