First Class g

लोक पंच द्वारा जरूरतमंदों को कपड़ा वितरण




लोक पंच के साथियों ने आज दिनांक 27 अक्टूबर 2022 को "राहत_मंच" के बैनर तले पटना के अदालत घाट एवं जजेस घाट के आसपास के जरूरतमंदों को कपड़ा वितरण किया, जिसमें बच्चों के पैंट-शर्ट, जैकेट। बड़ों के लिए पैजामा, कुर्ता, शर्ट, जैकेट, महिलाओं एवं लड़कियों के लिए साड़ी और सूट का वितरण किया गया। 



लोक पंच के अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह का सहयोग आगे भी निरंतर जारी रहेगा। 

लोक पंच के उपाध्य एवं नेशनल सेक्रेटरी यूथ कांग्रेस के कुमार रोहित ने बताया की आज जो कपड़े हम जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं उन्हें हम तक पहुंचाने में वरिष्ठ रंगकर्मी एवं शिक्षिका उषा दी, वरिष्ठ रंगकर्मी मोनार्क भाई, सालिमपुर अहरा शंकर अपार्टमेंट के सी. के श्रीवास्तव जी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, ऐसे लोगों के सहयोग से ही हम जरूरतमंदों तक उनके जरूरी का सामान पहुंचा पाते हैं। 




आज के इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वालों में राम प्रवेश, हर्ष आनंद, अविनाश आनंद, देवयांक, कृष्ण एवं लोक पंच के सचिव मनीष महिवाल।

धन्यवाद
मनीष महिवाल
     सचिव
    लोक पंच

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ