Header Ads Widget

मध्य विद्यालय सिपारा में मनायी गयी श्री कृष्ण सिंह की जयंती




पटना, 21 अक्टूबर। राजधानी पटना के मध्य विद्यालय सिपारा में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनायी गयी।

  मध्य विद्यालय सिपारा में लोगों ने बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शिक्षिका डा. नम्रता आनंद कहा
श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार में छुआछूत की प्रथा को कम करने और जमींदारी प्रथा को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने औद्योगिकरण को बढ़ावा दिया। बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह ने बिहार की राजनीति को नई दिशा और दशा प्रदान की।उनके कार्यकाल में बिहार में उद्योग, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, कला व सामाजिक क्षेत्र में की उल्लेखनीय कार्य हुये।



विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन प्रसाद ने कहा, डॉ. श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के निर्माता थे। बिहार के लिए उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता है। इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने श्रीबाबू के विचारों को अपने जीवन में उतारने और समाज में सभी वर्ग के लोगों का सहयोग करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े: 

वुमनिश 2022 का आयोजन, 15 विभूतियों को मिला सम्मान, " आई एकसिस्ट" पिक्चर का हुआ स्क्रीनिंग। 
क्लिक करें 👇