Header Ads Widget

मोकामा सीट पर राजद से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी लड़ेंगी चुनाव



न्यूज़ डेस्क। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ही आरजेडी की उम्मीदवार होंगी।राजद ने बिहार विधानसभा के उपचुनाव में मोकामा सीट पर कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिया है।

अनंत सिंह की पत्नी ने आज डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से राबड़ी आवास पर मुलाकात की है और उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया है।

बता दें कि बिहार की दो विधानसभा सीट मोकामा और गोपालगंज के लिए उपचुनाव 3 नवंबर को होगा। 6 नवंबर को मतगणना होगी और परिणाम जारी होगा। साथ ही इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। राजद के अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। एक आपराधिक मामले में सजा होने के कारण उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गयी, जिससे यह सीट रिक्त है।

दो बाहुबलीयों की पत्नियां लड़ेंगी चुनाव :

इस बार भी अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मैदान में हैं।उनका मुकाबला इस इलाके के बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी पूर्व सांसद वीणा देवी के साथ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पटना जिले में आने वाली मोकामा विधानसभा सीट राजद का गढ़ मानी जाती है। अनंत सिंह को सजा मिलने के बाद यह सीट खाली हो गई थी और उपचुनाव की नौबत आई। मोकामा में अनंत सिंह का प्रभाव माना जाता है। भले ही वे अभी जेल में हैं लेकिन अब भी क्षेत्र में उनका दबदबा कायम है। राजद के गढ़ में बीजेपी के लिए ये सीट जीतना सबसे बड़ी चुनौती होगी।