मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड राजद अध्यक्ष व जिला डेलीगेट के चुनाव को स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर के परिसर में राजद के पंचायत अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की बैठक झमेली राम की अध्यक्षता में हुई। पूर्व विधायक प्रो. उमा कांत यादव, प्रखंड राजद निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह व सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनन्त लाल साह के देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें झमेली राम को लगातार दूसरीबार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया।
उक्त बैठक में सभी पंद्रह पंचायतों के अध्यक्ष, डेलीगेट, पूर्व जिप सदस्य रामाशीष पासवान, नवल किशोर यादव, पूर्व प्रमुख भोगेंद्र यादव, पूर्व उप प्रमुख मनोज कुमार यादव, पूर्व मुखिया राहुल मंडल, पूर्व पंसस राम कुमार यादव, विन्देश्वर भंडारी, गौरी शंकर कामत, अमर बहादुर कामत, मुखिया नवीन कुमार यादव, अजय कुमार साह, सरोज यादव, हरिनारायण यादव, बेचन मंडल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।