खुसरू परवेज | जिला संवाददाता
सुबे में महागठबंधन की सरकार बनने पर रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड में जदयू, राजद और कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बधाई दी है। वरिष्ठ जदयू नेता एवं धनावं पैक्स अध्यक्ष संजर खां ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार तो बहुत पहले बन जानी चाहिए थी। लेकिन देर से ही सही यह एक सराहनीय कार्य हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विगत कई वर्षों से माननीय नीतीश कुमार के साथ रहकर भी भाजपा उनका अपमान कर मुंह में राम बगल में छुरी वाली कहावत को चरितार्थ करती रही। उन्होंने आशा व्यक्त की यह बदलाव 2024 में देश की तकदीर बदलेगा।
इधर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने महागठबंधन की सरकार बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायपसंद जनता की जीत और सांप्रदायिक शक्तियों की हार हुई है। वहीं राजद नेता एवं पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी अमित यादव ने तेजस्वी यादव को साधुवाद देते हुए कहा कि उन्होंने देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो कदम उठाया है। वह सराहनीय है और सुबे की कंधे से कंधा मिलाकर संविधान बचाने के लिए तेजस्वी के साथ खड़ी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सब हर वर्ग को न्याय व अधिकार मिलेगा।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.