Header Ads Widget

16 दिनों से लापता बाकरगंज निवासी 3 वर्षीय लाडो सकुशल बरामद। परिवार वालों ने किया पटना पुलिस का शुक्रिया।



न्यूज़ डेस्क। 16 दिनों से लापता बाकरगंज निवासी आसिफ की 3 वर्षीय पुत्री लाडो को सकुशल बरामद कर लिया गया है। लाडो को पटना के कदमकुआं स्थित लालजी टोला के एक मकान से बरामद किया गया है। पुलिस ने बच्ची को बेचने की फिराग में लगे गिरोह के मुख्य सरगना रेखा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अन्य चार महिलाओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मासूम लाडो को बच्चा चोर गिरोह ने अपना शिकार बनाया था।

लालजी टोला स्तिथ इस किराए के मकान में रेखा ने देह व्यापार का अड्डा बना रखा था साथ ही बच्ची को अपहरण कर इसी जगह रखा जाता था। छापे में पकड़े गई चारों महिलाएं देह व्यापार से जुड़ी बताई जा रही है साथ ही कुछ पुरषों को भी इसी जगह से पकड़ा गया है।

बताते चलें कि 16 जून को पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र से 3 साल की बच्ची लाडो लापता हो गई थी। पुलिस इस मामले में लगातार खोजबीन कर रही थी, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चल रहा था। इस बीच बच्ची के परेशान परिजन सड़क जाम कर पुलिस पर लगातार दबाव बना रहे थे, पर पुलिस की लाचारी के सामने कोई दबाव काम नहीं कर पा रहा था। आखिरकार पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई और लाडो को सकुशल बरामद कर लिया गया।