मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
प्रखंड के नवकाटोल पथराही निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व मुखिया प्रत्याशी रहे ललित नारायण सिंह के असामयिक निधन पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है। उनका आकस्मिक निधन शुक्रवार को हो गया था। वे 43 वर्ष के थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। मेडिकल कॉलेज मधुबनी में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मौत का कारण हृदयाघात बताया गया। उनके निधन पर संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामचरित्र सिंह, मुखिया आनंद कुमार, प्रो. रामेश्वर सिंह, जिप सदस्य झमेली राम, रामाशीष पासवान, प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व मुखिया बेचूनारायण सहनी, सत्यदेव सिंह, राधे सिंह, प्रो. रामप्रसाद सिंह, जयवीर सिंह, सरपंच वैद्यनाथ चौधरी, डॉ. सत्यनारायण सिंह आदि शामिल हैं।
लोगों ने कहा कि वे एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता थे। इसबार के पंचायत चुनाव में उन्होंने उम्मीदवारी दी थी। लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। कहा कि दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की प्रभु शक्ति दे।