न्यूज़ डेस्क। भाजपा नेता नूपुर शर्मा के बयान का राजधानी के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी विरोध किया। बयान के विरोध में रांची के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया। बंद के कारण रांची के डेली मार्केट में सैंकड़ों दुकानें बंद रही।
मुस्लिम समुदाय से जुड़े व्यापारियों ने कहा कि नेता अपने विवादित बयानों से देश का माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे में हमारा विरोध करना बिल्कुल जायज है। रांची के मेन रोड में जुमे की नमाज के बाद जमकर बवाल हुआ। बयान के विरोध में रांची के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया।
बंद के कारण रांची की मेन रोड मार्केट में सैंकड़ों दुकानें बंद रही। मुस्लिम समुदाय से जुड़े व्यापारियों ने कहा कि नेता अपने विवादित बयानों से देश का माहौल खराब कर रहे हैं, ऐसे में हमारा विरोध करना बिल्कुल जायज है।
बताते चलें कि एक टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कानपुर हिंसा के बाद अब यूपी, पंजाब और पश्चिम बंगाल में भी हिंसक विरोध प्रदर्शन की घटनाएं सामने आई हैं।