मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड क्षेत्र की कुमरखत पूर्वी पंचायत के पथलगाढ़ा गांव स्थित मध्य विद्यालय के बगल में अवस्थित खेल के मैदान में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के दूसरे दिन रामकथा सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
वृन्दावन अयोध्या से आए कथावाचक सत्यांशु जी महाराज ने कहा कि सबके जीवन में समस्या आती है, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा सबकी अलग-अलग होती है। एक ही प्रकार की समस्या किसी के लिए सहज होती है, तो किसी के लिए कठिन। ऐसा होना स्वाभाविक भी है, ऐसा जन्म जन्मांतर से प्राप्त संस्कार पर निर्भर होता है। किसी भी समस्या को सहज समझने का संस्कार मनुष्य को ईश्वर की कृपा से प्राप्त होता है। उन्होंने लोगों से कहा कि इसके लिए ईश्वर का कृपापात्र होना पड़ता है, जो समर्पन से सहज संभव है।
मौके पर आलोक कुमार यादव, पूर्व जिप सदस्य रामाशीष पासवान, मनोज कुमार यादव, मुखिया नवीन कुमार यादव, सरपंच वीरेन्द्र यादव, पूर्व पंसस रामकुमार यादव, सरोज कुमार यादव, पूर्व जिप सदस्य नवल किशोर यादव, सुभाष दास, दिनेश दास, महेंद्र नारायण चौधरी समेत सैकड़ों लोग थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.