मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड के महथा गांव में स्थित बहुचर्चित जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में लाखों की लागत से बने नवनिर्मित मंदिर में माता पार्वती की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा गुरुवार को की गई। इस कार्यक्रम के आचार्यों में पंडित सच्चिदानन्द शास्त्री, मुकेश झा, महेश झा, धनंजय ठाकुर, सरोज झा शामिल थे। इस अवसर पर सैकड़ो महिलाओं ने त्रिशूला नदी में जल भरकर कलश की स्थापना मंदिर परिसर में की।
मौके पर उपस्थित विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य व विद्युत पावरग्रिड भारतसरकार के पूर्व अध्यक्ष इन्दुशेखर झा ने मंदिर में लगे शिलापट्ट का अनावरण किया। जगह-जगह तोरणद्वार का निर्माण किया गया था। सजावट देखते बनती थी। कार्यक्रम की देखरेख मंदिर निर्माणकर्ता सेवानिवृत्त शिक्षक परमानंद झा के अतिरिक्त अजय कुमार झा, अनिल कुमार झा, सुजीत कुमार झा व अजित कुमार झा ने की। परमानंद झा व अजित कुमार झा ने बताया कि संगमरमर निर्मित माता पार्वती की मूर्ति की स्थापना गुरुवार को वैदिक विधि विधान के साथ की गई। मौके पर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच का वातावरण भक्तिमय दिखा।