Header Ads Widget

मुख्यमंत्री ने किया 16 करोड़ की लागत से निर्मित आईटीआई भवन का वर्चुअल उद्घाटन



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को जयनगर अनुमंडल के लदनियां प्रखंड के सिधपा गांव में निर्मित आईटीआई भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया। 

कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी व पब्लिक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि आटीआई भवन के निर्माण से जिले में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति होगी। इस उपलब्धि केलिए जयनगर लदनियां समेत सहित पूरे जिले में हर्ष व्याप्त है।

विधायक मीणा कामत, मुखिया अरुण कुमार यादव, पूर्व मुखिया सत्यदेव सिंह, जयवीर सिन्हा, प्रो. रामप्रसाद सिन्हा समेत सैकड़ों लोगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि संस्थान के निर्माण से इसके आसपास का क्षेत्र विकसित होगा। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार का भी सृजन हो सकेगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऑडिटोरियम मधुबनी से किया गया। 

उक्त कार्क्रम में सांसद रामप्रीत मंडल, घनश्याम ठाकुर, विधान परिषद सदस्य अंबिका गुलाब यादव, पद्मश्री बउआ देवी, पद्मश्री दुलारी देवी, मनीष कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा, अमित कुमार, जिलाधिकारी सह निदेशक, मिथिला चित्रकला संस्थान, सत्यप्रकाश पुलिस अधीक्षक, मधुबनी, विशाल राज, उप विकास आयुक्त, मधुबनी, प्रख्यात कलाकार विमला दत्त, गोपाल दास, विभा दास, शांति पासवान, महानमा देवी बालेन्दु पांडेय, उप निदेशक, मिथिला चित्रकला संस्थान, मधुबनी, परिमल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी, अश्वनी कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर,सहित कई जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवम कलाकार आदि उपस्थित थे।

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड में सिधपा पंचायत स्थित मुनहरा बलान नदी के समीप बने इस आईटीआई कॉलेज भवन का निर्माण सोरह करोड़ आठ लाख अन्ठानवे हजार तीन सौ छह रुपये की लागत से हुआ है।