मधुबनी/ लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
पूर्व मंत्री व बिहार प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष कृपानाथ पाठक की मौजूदगी में सिधपकला पंचायत के मुखिया अशोक मंडल की आवासीय परिसर में बाबूवरही विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के बैठक हुई। जिला महासचिव नवल किशोर झा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विप चुनाव की रणनीति पर विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। इसमें शामिल कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार सुबोध मंडल ने कहा कि पार्टी का सिपाही हूं, आगे भी रहूंगा।
मौके पर युगल किशोर झा, बाबूवरही प्रखंड के पूर्व प्रमुख इजराहुल हक, अध्यक्ष अनिल कुमार अनिल, रामसागर साह, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शकील अख्तर, मुखिया अशोक मंडल, सुजीत कुमार पासवान, विनोद कुमार सिंह, प्रदेश डेलीगेट प्रो. कृष्ण कुमार झा, खजौली के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, राजकुमार ठाकुर समेत दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि शामिल उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उक्त पद के लिए होने वाले चुनाव में सघन प्रचार करने की जरूरत है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.