न्यूज़ डेस्क। आम आदमी पार्टी (आप) की बिहार प्रदेश इकाई ने पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की मिली ऐतिहासिक जीत पर पटना में जश्न मनाया। पार्टी के कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी तथा एक दूसरे को रंग अबीर लगाया। पार्टी ने किदवईपुरी स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से डाकबंगला चौराहे तक विजय जुलूस निकाला। यह विजय जुलूस शहर के इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए कई जगह पहुंची।
जुलूस में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते दिखे। इस मौके पर कार्यकर्ता 'पंजाब तो सिर्फ झांकी है, पूरा बिहार अभी बाकी है का नारा भी लगाते दिखे। विजयी जुलूस में पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष उमा दफ्तुआर, रागीनी लता सिंह, प्रदेश मीडिया समन्वयक राजेश सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश, गुल्फिसा यूसुफ, पार्टी के वरिष्ठ नेता विद्याभूषण, वरिष्ठ महिला नेत्री रूपम झा, अरविंद कुमार पंकज, अरविंद कुमार, सरदार महेन्द्रपाल सिंह, धीरेन्द्र चौधरी, उदय कुमार सिंह, मुकेश सिन्हा, सुयस ज्योति, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता, दिग्विजय राय सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।