सासाराम | जिला संवाददाता
रोहतास जिले के नासरीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के सभी चौदह वार्डों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं नगर कर्मियों के द्वारा सोमवार को "प्लास्टिक का बहिष्कार' करने को ले जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय से की ग ई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सभी वार्डों में भ्रमण कर पुन: नगर पंचायत कार्यालय लौट आई। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में आकर्षक नारे लिखी तख्तियां पकड़ रखी थीं। वहीं लोग नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है, जूट एवं कपड़ो का थैला का उपयोग कर पृथ्वी औऱ पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाना है इत्यादि नारे भी बुलंद किये। ईओ जुल्फिकार अली प्यामी ने रैली पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक पृथ्वी औऱ पर्यावरण दोनों के लिए घातक है। सभी नगरवासी प्लास्टिक जैसे धीमे जहर को त्याग कर जूट एवं कपड़े के थैले का उपयोग कर पृथ्वी और पर्यावरण दोनों को बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं। ईओ ने कहा कि शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए प्लास्टिक को त्यागना होगा। और इसमें नगर के नागरिकों को आगे आना होगा।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.