सासाराम | जिला संवाददाता
रोहतास जिले के नासरीगंज शहर के धूस रोड पर नवदुर्गा आराध्य हास्पिटल का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख योगेश कुमार ने फीता काट कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अरवल सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ॰ विनीत कुमार रंजन ने बताया उक्त अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ एवं जेनरल फिजीशियन के द्वारा मरीजों का उचित मूल्य पर इलाज होगा।
विशेषकर किसी प्रकार कीदुर्घटना के शिकार मरीजों के इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर जैसी सुविधाएं भी चौबीसों घंटे अस्पताल में उपलब्ध होंगी। मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ॰ निर्मला कुमारी और जेनरल फिजीशियन डॉ॰ रवि रंजन इत्यादि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.