Header Ads Widget

देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या।आरोपी के पिता हैं शहर के नामी डॉक्टर।


 

न्यूज़ डेस्क। बड़ी खबर सीतामढ़ी से आई है, जहां शहर के मशहूर डॉक्टर के पुत्र ने अपने सगी भाभी को गोली मर कर हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है जिस समय आरोपी ने अपनी भाभी को गोली मारी उस समय वह पूरी तरह नशे की हालत में था।

आरोपी आशु सिंह सीतामढ़ी के चर्चित चिकित्सक डॉक्टर अनिल सिंह का पुत्र है। इसने अपने बड़े भाई अभिषेक सिंह की पत्नी मेघा सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या का कारण परिवारिक विवाद बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इसके पीछे पांच लाख रुपए का लेन-देन का मामला है।

मृतिका का एक 4 साल का बेटा है और इसकी शादी बीते जुलाई 2016 में धूमधाम से शहर के सीटीआर होटल में हुई थी। बताया जा रहा है आरोपी कोई काम घाम नहीं करता था और हमेशा नशे की हालत में रहता था। आरोपी के पिता अपने आवास पर ही जियालाल कलावती नामक  हॉस्पिटल चलाते हैं।

इधर डॉक्टर के अनुसार उन्होंने ही डीएसपी को फोन करके बहू को गोली लगने की सूचना दी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन में जुट गई है।