RRB-NTPC के रिजल्ट के विरोध में छात्रों का शुक्रवार को बिहार-बंद का आह्वान




न्यूज़ डेस्क। RRB-NTPC के रिजल्ट में धांधली के आरोप के बाद बिहार यूपी समेत कई राज्यों में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बिहार के कई जिलों में छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर आ कर प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान ट्रैन की कई बांगियों में आग लगा दिया।

अनियमितताओं के विरोध में अखिल भारतीय छात्र संघ और अन्य युवा संगठनों ने शुक्रवार को 'बिहार बंद' का आह्वान किया है। छात्रों के प्रदर्शन को देख रेलवे परिचालन को रोक दिया गया। ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई। कई ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित कर आगे के लिए चलाया गया।

बिहार-यूपी में रेलवे के परिणाम को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के बाद रेल मंत्रालय ने गैर-तकनीकी श्रेणियों (NTPC) और लेवल 1 की परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की हैं। इसके बाद भी अखिल भारतीय छात्र संघ और अन्य युवा संगठनों ने एक प्रेस बयान करते हुए कहा कि मंत्रालय द्वारा गठित समिति इस मामले को उत्तर प्रदेश में चुनाव तक स्थगित करने की एक 'साजिश' है। इस दौरान उन्होंने सरकार के आश्वासन के बावजूद झुकने से इनकार कर दिया है। साथ ही कहा है कि यह छात्र युवाओं का एक बड़ा आंदोलन है, जो तेजी से पैदा हो रही बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।

बता दें कि रेल मंत्रालय ने इस मसले के समाधान के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया था. वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पैनल 4 मार्च से पहले अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। ऐसे में अगले महीने होने वाली NTPC परीक्षाओं को स्थगित करते हुए, केंद्र सरकार ने नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी चिंताओं को प्रस्तुत करने के लिए 3 हफ्ते यानि कि आगामी (16 फरवरी तक) का समय दिया है।

छात्रों के प्रदर्शन के कारण कल से कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गई। वहीं, कई ट्रेनों के रूट को बदलकर चलाया गया। बिहार के जहानाबाद, भागलपुर, सासाराम, समस्तीपुर और छपरा जिलों में प्रदर्शन के दौरान रेलवे संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

राजनीतिक पार्टियां भी आई समर्थन में

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट के विरोध में 28 जनवरी को देशभर में होने जा रहे रेल रोको आंदोलन को कांग्रेस ने खुलकर अपना समर्थन दिया है।

इधर राष्ट्रीय जनता दल ने भी कल के बंद का समर्थन जारी किया और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का आह्वान कर दिया है।

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव छात्रों और शिक्षकों के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कहा किसी को गिरफ्तार करने से पहले मुझे गिरफ्तार करें।

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने भी ट्वीट कर कहा कि, पहले यूपीटीएनटी और अब रेलवे के आरआरबी-एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर यूपी व बिहार में कई दिनों से भारी हंगामा जारी है। यह सरकारों की विफलताओं का ही नतीजा है। गरीब युवाओं व बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ ऐसे खिलवाड़ और विरोध करने पर उनकी पिटाई दुर्भाग्यपूर्ण है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ