लोन ना देने वाले बैंकों की तालाबंदी करेगी जाप



पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार के पिछड़ेपन का एक बड़ा कारण यहां की दोषपूर्ण बैंकिंग व्यवस्था है। आज उन्होंने पार्टी के राज्य कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की अनदेखी की वजह से बिहार के लोग आर्थिक तौर पर बदहाल है। उन्होंने कहा कि करीब वाह बेरोजगारी से जूझ रहे बिहारी अपनी भुखमरी मिटाने हेतु पलायन को मजबूर है। उन्होंने राज्य में ना सरकारी नौकरी मिलती है ना ही उन्हें स्वरोजगार का मौका मिलता है। खेती करने के लिए भी उनके पास धन का घोर अभाव रहता है । यह सब कुछ ठीक हो सकता है जब यहां के बैंक अपनी साख जमा अनुपात (CDR) को बढ़ाकर बिहारियों को ऋण देने में सहयोग करें।

यहां देखें पूरा वीडियो 👆


उन्होंने कहा कि पिछले मां भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक बिहार का साथ जमा अनुपात CDR 40.1 % है जो राष्ट्रीय औसत 71.7% से काफी कम है। इसको साधारण भाषा में इस तरह से समझाया जा सकता है कि बिहार के लोग बैंकों में अगर ₹100 जमा करते हैं तो उनको मात्र ₹40 ही कर्ज मिलता है बाकी 60 रुपया दूसरे राज्यों में चला जाता है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि देश के विकसित प्रदेशों का साख जमा अनुपात 100 के ऊपर भी है जैसे :- आंध्रप्रदेश - 131.5%, तमिल नाडु - 101.7%, दिल्ली - 93.9%, तेलंगाना- 93.2%, महाराष्ट्र- 92.5%

श्री राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भारत सरकार के वित्त मंत्री तथा भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर से मिलकर इस संदर्भ में अपनी बात रखेंगे। उसके बाद भी सुधार नहीं होने पर बिहार में बैंकों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाए जाएंगे जिसमें बैंकों में तालाबंदी भी होगी।

जन अधिकार पार्टी (लो) बिहार में आगामी 15 जनवरी से 31 मार्च 2022 तक सघन सदस्यता अभियान चलाएगी इस अवधि में पार्टी 20 लाख नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है । उन्होंने कहा कि पार्टी में पांच स्तरीय ( सामान्य, सक्रिय, आजीवन, स्थाई एवं संस्थापक) सदस्य बनाए जाते हैं।

पार्टी की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती क्रमश: 23 जनवरी और 24 जनवरी 2022 को दो दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना अंतर्राष्ट्रीय ड्रग माफिया का एक प्रोपेगंडा है, जिसके गिरफ्त में आ कर दुनिया के हुक्मरान इस बीमारी के नाम एवं लूट का वातावरण बनाकर लोगों की जिंदगी तबाह कर रहे हैं। बावजूद इसके पार्टी
ने इस बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित लोगों को हर तरह से सहायता करने हेतु चार हेल्पलाइन जारी किया है :-

1.  9122162845 राकेश कुमार पंडित उर्फ मुन्ना
2.  9471658893 परमानंद
3.  8987118658 शशांक कुमार मोनू
4.  9297900210 ओमांशु शेखर
5.  9953969169 निशांत झा



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ